Tuesday, March 10, 2026
Homeदेहरादून कुमाऊं व गढ़वाल में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

 कुमाऊं व गढ़वाल में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में गर्जना के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

चारधाम यात्रा मार्ग भी सुचारू
वहीं राजधानी देहरादून सहित लगभग सभी इलाकों में शनिवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। चारधाम यात्रा मार्ग भी सुचारू हैं।
 
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम के मुताबिक राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ में बादल विकसित होने की संभावना जताई गई है, लेकिन बारिश की संभावना कम ही है। 

दूसरी ओर शुक्रवार को राजधानी के आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत की सांस ली। 

कर्णप्रयाग में भूस्खलन से लोगों में खौफ
वहीं लगातार बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर राजनगर में भूस्खलन होने से लोग खौफजदा हैं। सभासद नवीन नवानी और विजय खंडूड़ी ने बताया कि हेमंत, गजेंद्र, दुर्गा प्रसाद, पान सिंह सहित कई लोगों के मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। साथ ही नगर को आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन भी भूस्खलन के कारण टूट गई थी।

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया
नगर पालिका के ईओ अंकित राणा व तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने नगर के सभी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, नगर के अपर बाजार, बहुगुणानगर, आईटीआई क्षेत्रों में भी भूस्खलन जारी है। अपर बाजार के नीचे से लगातार सिमली रोड पर पत्थर गिर रहे हैं, जिससे वाहनों सहित पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments