Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकृषि विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, व‍िभागीय अधिकारियों...

कृषि विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, व‍िभागीय अधिकारियों से साठगांठ कर आरोपित ने दिया झांसा

 देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दो युवकों को एक जालसाज ने सवा 14 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपित ने उन्हें यह कहकर कृषि और खाद्य आपूर्ति विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था कि विभागीय अधिकारियों के साथ उसकी साठगांठ है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोपेश्वर (चमोली) निवासी पंकज सिंह और नैनीताल निवासी किशन सिंह ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वह हाल में दून के बंजारावाला क्षेत्र में किराये पर रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात ऋषिकेश में रहने वाले प्रदीप उनियाल से हुई। जिसने उन्हें सरकारी विभागों में उच्च अधिकारियों के साथ साठगांठ होने की बात कही और कृषि व खाद्य आपूर्ति विभाग में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।

पंकज से आरोपित ने नौकरी लगवाने के नाम पर वर्ष 2020 में 10 लाख रुपये, जबकि किशन से चार लाख 20 हजार रुपये लिए।  इसके बाद प्रदीप दोनों को 18 फरवरी 2020 को सचिवालय का पास बनवाकर वहां साक्षात्कार के लिए ले गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments