Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी बोले, उत्तराखंड में जल्द अस्तित्व में आएगी नई...

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी बोले, उत्तराखंड में जल्द अस्तित्व में आएगी नई खेल नीति

डोईवाला(देहरादून)। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कहा, उत्तराखंड की नई खेल नीति जल्द अस्तित्व में आएगी। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार के आने से पहले खेल में राजनीति ज्यादा हावी थी, लेकिन अब लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि ओलंपिक के साथ ही अन्य खेलों में लगातार देश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार ने स्पोर्ट्स टैलेंट सर्च पोर्टल लांच किया है, जिसमें खिलाड़ी अपनी एंट्री करें। इसके बाद सरकार के स्तर से उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी डोईवाला पहुंचे, जहां उन्होंने क्रीडा भारती उत्तराखंड के कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों, पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने उनके सामने उत्तराखंड में सुदृढ खेल नीति बनाने की मांग की, जिससे कि स्थानीय प्रतिभाओं को अधिक से अधिक मौका मिल सके और वह नशे को छोड़ खेल की ओर अपना ध्यान दें। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सीएम से धामी से वार्ता कर जल्द ही नई खेल नीति बनाने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी अरुण सूद, नेशनल वालीबाल खिलाड़ी शहजाद सलमानी, विनय उपाध्याय, सतीश कुमार, क्रिकेट के खिलाड़ी मनिंदर सिंह, बाक्सर सुखविंदर सिंह मोगी,वालीवाल के स्थानीय कोच किसन सिंह को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरीश कोठारी, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व सैनिक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष भगत सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट, पम्मी राज, विक्रम सिंह नेगी, मनोज मेहरा, विनय सावन, पंकज बहुगुणा, शमशेर पुंडीर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments