Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, दर्शन कर की बाबा केदार की...

केदारनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, दर्शन कर की बाबा केदार की पूजा-अर्चना

एक्टर अक्षय कुमार पहुंचे केदारनाथ

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर के दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। 

बता दें कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे। 

27 दिन में साढ़े चार लाख श्रद्धालु पहुंचे धाम
केदारनाथ यात्रा ने बीते वर्ष की भांति इस बार भी रफ्तार पकड़ ली है। कपाट खुलने के बाद से 27 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या साढ़े चार लाख पहुंची। कपाट खुलने के बाद शुरुआती 20 दिनों तक बारिश, बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के भक्तों का उत्साह अपने चरम पर रहा।

मौसम और भौगोलिक परिवेश की दुश्वारियों के बीच यात्रा नए आयाम स्थापित कर रही है। बीते एक सप्ताह से दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन 18 हजार से अधिक हो रही है। इधर, डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि तीर्थ यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments