Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोराना संकट में मदद करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए मुकदमे दर्ज:...

कोराना संकट में मदद करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए मुकदमे दर्ज: प्रीतम सिंह

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोराना संकट में आम जनता की मदद करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से गुरुवार को ऊधमसिंहनगर   जिले की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री और सरकार से जुड़े लोग शारीरिक दूरी के मानक का पालन नहीं कर रहे हैं। उनका संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सरकार विपक्ष का दमन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में लोग पार्टी छोड़कर गए। इससे पार्टी को भारी क्षति हुई। वर्तमान में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी मजबूत हो रही है। पार्टी में मजबूत दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, सह प्रदेश प्रभारी राजेश धर्माणी समेत कई लोगों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने विचार रखे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments