Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना के उत्तराखंड में 500 दिन पूरे,धीरे-धीरे दोबारा बढ़ने लगा संक्रमण का...

कोरोना के उत्तराखंड में 500 दिन पूरे,धीरे-धीरे दोबारा बढ़ने लगा संक्रमण का ग्राफ

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले चार दिनों से राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में भी यदि संक्रमण बढ़ने का सिलसिला जारी रहता है तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है। राज्य में कोरोना की दूसरी लहर के बाद से लगातार मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही थी और संक्रमण की दर भी 0.04 प्रतिशत तक गिर गई थी। लेकिन पिछले चार दिनों से मरीजों की संख्या में इजाफा देखने में मिल रहा है।  राज्य सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते शुक्रवार को राज्य में कोरोना के सिर्फ 11 मरीज थे और संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत थी।

शनिवार को राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई और संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत हो गई। रविवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई और संक्रमण की दर 0.20 प्रतिशत के करीब थी। जबकि सोमवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गई और संक्रमण की दर 0.21 रही। हालांकि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि यह बढ़त बहुत मामूली है। लेकिन उन्होंने कहा कि सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से संक्रमण के मामलों में कभी भी तेजी से इजाफा हो सकता है। आपको बता दें कि मंगलवार को राज्य में 43 नए मरीज मिले और दो संक्रमितों की मौत हो गई।इससे राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 41 हजार 874 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 7361 हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments