Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना महामारी से लड़ने में सहयोग करें; मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद...

कोरोना महामारी से लड़ने में सहयोग करें; मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद के लिए आगे आएं-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

देहरादून : कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने जनता से इस राहत कोष में सहयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में इस खाता संख्या को जारी किया है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना के इस कठिन दौर में मिलकर इससे लड़े और मदद के लिए आगे आएं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसके लिए एक अकाउंट नंबर की शुरूअआत की गई है, जिसमें कोई भी अपना योगदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिलकर हम इस संकट से लड़ सकते हैं और इसे हरा सकते हैं। राहत कोष में जमा पैसे से कोरोना से लड़ने के लिए उपकरण व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम राहत कोष नंबर
30395954328

आईएफएस कोड-एसबीआईए0010164

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments