Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना संक्रमित महिला की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत, एम्स में थी...

कोरोना संक्रमित महिला की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत, एम्स में थी भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। एम्स प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि महिला की मौत कोरोना से नहीं हुई है। महिला की मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हल्द्वानी निवासी 56 वर्षीय महिला की शुक्रवार तड़के ब्रेन हैमरेज के कारण मौत हो गई। पांच दिन पहले कराई गई कोविड-19 जांच में महिला कोरोना संक्रमित भी पाई गई थी। मगर एम्स प्रशासन ने ब्रेन स्ट्रोक की समस्या से गंभीर रूप ग्रसित महिला की मौत की वजह ब्रेन ब्लीड बताई है। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि बीते माह 22 अप्रैल को ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी से ग्रसित इस महिला को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था।

महिला की 27 अप्रैल को कोविड-19 की जांच भी की गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि उक्त महिला की शुक्रवार सुबह मृत्यु हो गई है। महिला की मौत की वजह ब्रेन ब्लीड की समस्या से होना बताया है।

वहीं, आज देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक और मरीज ठीक होकर घर लौट गया है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 34 वर्षीय मरीज को पांच अप्रैल को यहां भर्ती किया गया था। आज मरीज को रिलीव कर 14 दिन के संस्थागत क्वारंटीन में भेजा है। अब अस्पताल में नौ मरीज बचे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments