Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनकोहरे का असर: देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, कई फ्लाइट्स देरी से...

कोहरे का असर: देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, कई फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में घने कोहरे के चलते गुरुवार सुबह देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित रहा। सुबह 10 बजे तक कोई भी सुबह आने वाली फ्लाइट एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकी, जिससे भुवनेश्वर, जयपुर और दिल्ली से आने वाली उड़ानों के देरी से पहुंचने की संभावना बनी रही।

कोहरे के प्रभाव से बुधवार को भी देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली, मुंबई और जयपुर से आने वाली कुल पांच उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, विलंब से पहुंचने वाली सभी उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस की थीं।

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की दिल्ली से सुबह 9 बजे आने वाली उड़ान 9:41 बजे देहरादून पहुंची। वहीं दिल्ली से दोपहर 3:20 बजे आने वाली उड़ान शाम 4:32 बजे तथा शाम 5:55 बजे आने वाली उड़ान 6:34 बजे एयरपोर्ट पहुंच पाई।

इसके अलावा, इंडिगो की मुंबई से शाम 6:20 बजे आने वाली उड़ान 6:59 बजे और जयपुर से शाम 6:30 बजे आने वाली उड़ान 6:54 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

कोहरे के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, वहीं एयरपोर्ट प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments