Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा किनारे सो रहे फक्कड़ को हाथी ने मौत के घाट उतारा,...

गंगा किनारे सो रहे फक्कड़ को हाथी ने मौत के घाट उतारा, एक घायल अस्पताल में भर्ती

ऋषिकेश। महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले हाथी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा किनारे सो रहे एक फक्कड़ को मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक दूसरा फक्कड़ हाथी के हमले से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

तड़के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घुसा हाथी
लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद रमोला ने बताया कि सोमवार तड़के एक हाथी जंगल से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घुस आया। हाथी ने यहां गंगा लाइन के पास सो रहे फक्कड़ मदन दास (50) निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर अचानक हमला बोलते हुए उसे पैरों से कुचल कर मार डाला।

इसी दौरान हाथी ने मदन दास के बगल में सो रहे एक दूसरे फक्कड़ पर भी हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments