Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक की तलाश...

गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक की तलाश में जुटी NDRF, नहीं लग रहा कोई सुराग

देवप्रयाग संगम पर पर्यटक की तलाश करती टीम

उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर गुरुवार को पैर फिसलने से बहे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बता दें कि हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे।

अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।

संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देरशाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया था। देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना तड़के से सर्च अभियान चला रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments