Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर...

गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर क्षेत्रवासियों ने किया हंगामा

देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर कुछ स्थानीय लोग ने हंगामा किया। कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी व कैंट विधायक हरबंस कपूर के सामने भी नारेबाजी की। उनका कहना था कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व स्लॉट बुकिंग की बाध्यता हटाई जाए। 18-44 वर्ष के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी ने उन्हें समझाया कि 18-44 वर्ष के लिए ऑन स्पाट पंजीकरण की व्यवस्था नहीं है। इस आयुवर्ग में एक बड़ी आबादी आती है। ऐसे में टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पूर्व पंजीकरण व स्लॉट बुक करने की व्यवस्था की गई है। अभी शुरुआती चरण में केंद्रों की संख्या कम रखी गई है, पर धीरे-धीरे इनकी संख्या में इजाफा किया जाएगा। इस आयु वर्ग में सभी के मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। ऐसे में सभी का टीकाकरण किया जाएगा। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी हंगामा कर रहे व्यक्तियों को समझाया। तब कहीं वह शांत हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments