Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगरिमा बनीं गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी,दीपक को कुमाऊं की कमान

गरिमा बनीं गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी,दीपक को कुमाऊं की कमान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया को कुमाऊं मंडल के मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। जबकि प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी को गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी दी है।पार्टी प्रदेश प्रभारी योगेंद्र यादव ने बुधवार को प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की। कहा कि जनता के अनुरूप कांग्रेस की नीतियों को आगे पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में पार्टी ने प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के निर्देशन में दीपक और गरिमा के तौर पर दो जोनल हेड नियुक्त किए हैं। यह दोनों पदाधिकारी अपने-अपने मंडलों के सभी जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर वहां की समस्याओं को उठाने का काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments