Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डग्राफिक एरा हिल विवि का दीक्षा समारोह, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी व...

ग्राफिक एरा हिल विवि का दीक्षा समारोह, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी व अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को मिली मानद उपाधि

देहरादून : ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में 91 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए गए। बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। जबकि 91 छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल दिए गए!

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया दीक्षा समारोह
समारोह में 6800 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। वहीं लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षा समारोह सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत दीक्षा समारोह के विशिष्ट अतिथि
मेडल और डिग्री पाने वालों में विश्वविद्यालय के देहरादून, भीमताल और हल्द्वानी परिसर के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत दीक्षा समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर चार युवाओं को उनके शोध प्रबंध के लिए पीएचडी की उपाधि दी गई।

2020, 2021 और 2022 में पासआउट छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी
इनमें पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की पहली रिसर्च स्कालर व शिक्षक डा. हिमानी बिंजोला के साथ डा. ताहा सिद्दीकी, अंग्रेजी की स्कालर डा. जसप्रीत कौर और मैनेजमेंट के स्कालर डा. पंकज अग्रवाल शामिल हैं।

दीक्षा समारोह में वर्ष 2020, 2021 और 2022 में पासआउट होने वाले छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। कुलसचिव डा. अरविंद धर ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे दीक्षा समारोह शुरू हुआ। इससे पहले एकेडमिक काउंसिल और बोर्ड आफ मैनेजमेंट की बैठक हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments