Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधग्राहकों से धोखधड़ी करने वाले दो बैंक प्रबंधन गिरफ्तार, खातों का एक्सेस...

ग्राहकों से धोखधड़ी करने वाले दो बैंक प्रबंधन गिरफ्तार, खातों का एक्सेस लेकर लाखों रूपर्य हड़पे

देहरादून। ग्राहकों के खातों का एक्सेस लेकर लाखों रूपये अपने खाते में जमा करवाने के मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के दो शाखा प्रबंधक गिरफ्तार किए हैं। इनमें से एक को दिल्ली जबकि दूसरे को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है।

एसएमएस अर्ल्ट नंवर बदलकर निकाली खाते से धनराशि
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि सुमन सहगल निवासी सेलाकुई ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 12 लाख रूपये निकाल लिए हैं। एसटीएफ ने जब मामले की जांच की तो पाया कि बैंक अधिकारियों ने बिना अनुमति एसएमएस अलर्ट नंबर बदलकर खाते से धनराशि निकाली है। इस मामले में एसटीएफ तीन बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अनिरूद्व थापा सहायक प्रबंधक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा बदरपुर दिल्ली और सनी गुलेरी निवासी प्रबंधक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments