Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डघरवालों ने कार चलाने नहीं दी तो चुराई मारुति वैन, घूमने के...

घरवालों ने कार चलाने नहीं दी तो चुराई मारुति वैन, घूमने के बाद तेल हुआ खत्‍म…चोरी की स्‍कूटी

देहरादून: शौक पूरा करने के लिए दो नाबालिगों ने चोरी की राह पकड़ ली। उनके घरवालों ने कार चलाने के लिए नहीं दी तो उन्होंने एक मारुति वैन चुरा ली। यही नहीं जब वाहन का तेल खत्म हो गया तो उन्‍होंने तेल खरीदने के बजाए स्कूटी ही चोरी कर ली।

रायपुर थाना पुलिस ने दोनों नाबालिगों को चोरी की वैन और स्कूटी के साथ पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम के अनुसार 15 जून को भरत सिंह निवासी ग्राम बौठा मालदेवता रायपुर ने तहरीर दी कि उनके घर धंतू का सेरा मालदेवता के पास से उनकी स्कूटी किसी ने चोरी कर ली है।

करीब 16 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब आए पकड़ में
एसएसआइ नवीन जोशी की देखरेख में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास करीब 16 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में दिख रहे दो नाबालिगों को मालदेवता से पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की स्कूटी बरामद की गई। नाबालिगों की निशानदेही पर उनसे एक अन्य वाहन वैन बरामद की गई।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दोनों आपस में गहरे दोस्त हैं। पटेलनगर में रह रहे किशोर ने अपने पड़ोस में रह रहे व्यक्ति की वैन को पार्क में देखा, जिसके अंदर चाबी लगी हुई थी। इसके बाद किशोर ने दूसरे दोस्त को रात में वाहन चोरी के बारे में बताकर अपने घर पटेलनगर बुलाया और वाहन का शीशा तोड़कर वाहन की चाबी से गाड़ी स्टार्ट कर दी और वाहन को छुपाने के लिए पहले दूधली की तरफ ले गए।

उसके पीछे दूसरा किशोर अपनी मोटरसाइकिल लेकर गया। दूधली में वाहन छुपाने की जगह न मिलने पर वाहन को लेकर मालदेवता आए। वाहन में तेल समाप्त होने पर दोनों किशोरों ने मिलकर मालदेवता से एक स्कूटी चुराई। किशोरों ने बताया कि उनके घर वाले उन्हें कार नहीं चलाने देते, इसलिए उन्होंने पड़ोसी के वाहन को चुराकर छुपाने की योजना बनाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments