Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली के नीति घाटी समेत दजॅनों गांवों के लिए मोबाइल सेवा शुरू

चमोली के नीति घाटी समेत दजॅनों गांवों के लिए मोबाइल सेवा शुरू

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत और बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में चमोली जनपद के सीमांत नीति घाटी क्षेत्र के जुम्मा और सूगी ग्रामों में मोबाइल टाॅवरों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस सुविधा से क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों को मोबाइल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मोबाइल टाॅवर अपनों से बात तो कराएगा ही अपितु किसानों को देश के अनेक हिस्सों में अपने उत्पाद बेचने की भी जानकारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अंतिम गांव नीति में जब टाॅवर लगेंगे, तब कहीं जाकर यह कह सकेंगे कि विकास अंतिम गांव तक पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments