Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनचलती बस से उठा धुआं, 40 छात्र बाल-बाल बचे

चलती बस से उठा धुआं, 40 छात्र बाल-बाल बचे

देहरादून। राजधानी के सेंट जूड चौक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब तमिलनाडु से ऑल इंडिया टूर पर आए लगभग 40 छात्र खतरे में आ गए। हरिद्वार से देहरादून स्थित एफआरआई जा रही उनकी बस से अचानक चलती अवस्था में धुआं उठने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस सेंट जूड चौक के पास पहुंची, इंजन की ओर से घना धुआं निकलने लगा, जो कुछ ही देर में बस के भीतर भर गया। इससे बस में सवार छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे खड़ा किया।

मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस के दरवाजों और खिड़कियों की सहायता से एक-एक कर सभी 40 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेने से पहले ही सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई है। ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments