Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनचारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, 17 अप्रैल से ऑफलाइन...

चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, 17 अप्रैल से ऑफलाइन सुविधा

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालु सुबह सात बजे से विभाग की वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। इसके तहत 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के जरिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले, यानी 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू किए जाएंगे। इसके लिए ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान और विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे।

पर्यटन विभाग ने यात्रियों की सहायता के लिए 24 घंटे सक्रिय टोल फ्री नंबर 0135-1364 भी जारी किया है, जिस पर यात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments