Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचार दिसंबर को बदले रहेंगे शहर के ट्रैफिक रूट, ये रहेगी व्यवस्था

चार दिसंबर को बदले रहेंगे शहर के ट्रैफिक रूट, ये रहेगी व्यवस्था

देहरादून के परेड ग्राउंड में चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके लिए विभिन्न रूटों पर बसों और विक्रमों का रास्ता बदला हुआ रहेगा। इसके साथ ही पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों से अपील की है कि वह दो घंटे पहले घर से निकलें ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। यहां कोई भी वाहन नहीं चलेगा।

डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई थी। इसके लिए सभी को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात पुलिस ने विभिन्न थाना पुलिस के साथ मिलकर एक रूट प्लान तैयार किया है। इसमें पार्किंग स्थलों को भी चिन्हित किया गया है ताकि लोगों को कोई परेशान न हो।

जीरो जोन व्यवस्था
– परेड ग्राउंड के चारों ओर (कनक चौक, लैंसडौन चौक, कॉन्वेन्ट जीसस एंड मेरी चौक, रोजगार तिराहा, डूंगा हाउस तिराहा, पंप हाउस तिराहा) सभी प्रकार के वाहनों के लिये जीरो जोन रहेगा।
– परेड ग्राउंड के चारों ओर किसी भी प्रकार की रेहड़ी-ठेली आदि नहीं लगेगी।
– सर्वे चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जायेगा, बल्कि आराघर/बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा।
– बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जायेगा बल्कि घंटाघर/तहसील चौक की ओर भेजा जाएगा।
– ओरिएंट चौक और पेसिफिक तिराहा से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। इन वाहनों को घंटाघर/दिलाराम चौक की ओर भेजा जाएगा।

जनसभा में शामिल होने वाले वाहनों के लिए रूट/पार्किंग व्यवस्था 
– ऋषिकेश, टिहरी, थानो, रायपुर से आने वाले वाहन सहस्रधारा चौक तक आ सकेंगे। यहां सवारी उतारने के बाद सहस्रधारा क्रासिंग से थाना रायपुर से पूर्व नानकसर गुरुद्वारे के पास स्थित ग्राउंड में वाहनों को पार्क किया जाएगा।
– हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को रिस्पना पुल से धर्मपुर चौक से बन्नू स्कूल ग्राउंड/गुरुनानक इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क करवाया जाएगा। पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को रिंग रोड न्यू बीजेपी कार्यालय ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।

– चकराता, विकासनगर से आने वाले वाहन (बस) सवारियों को बिंदाल पुल पर उतारकर ‘द दून स्कूल’ के सामने खाली भूमि पर बसों को पार्क करवाया जाएगा। साथ ही छोटे वाहन (मैक्सी/पिकअप/यूटीलिटी) से आने वाले वाहनों को बिंदाल चौक से दाहिने मुड़ते हुए तिलक रोड स्थित नगर स्वास्थ्य केंद्र/पूर्व कार्यालय एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के निकट मैदान में पार्क करेंगे। यह पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को महिंद्रा ग्राउंड, ओएनजीसी ग्राउंड कौलागढ़ चौक में पार्क किया जाएगा।
– रुड़की एवं सहारनपुर से आईएसबीटी की ओर आने वाली बसों को सहारनपुर चौक पर रोका जाएगा। यह सभी बसें हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक पर पार्क की जाएगी।
– मसूरी की ओर से आने वाले वाहन सवारियों को दिलाराम चौक पर उतारकर न्यू कैंट रोड स्थित सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के मैदान में पार्क करेंगे।
– सांसद/मंत्री/विधायक/वीआईपी के वाहनों की एंट्री सर्वे चौक से होगी एवं पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी।
– समस्त पास धारक (जिला प्रशासन की सूची अनुसार) वाहनों की पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी, जिसके लिए संबंधित पासधारकों के वाहन घंटाघर-दर्शनलाल चौक होकर सेंट थॉमस स्कूल के सामने गेट से लेफ्ट टर्न होकर पार्क करेंगे।

अन्य पार्किंग स्थल
– मंगला देवी पार्किंग
– पुराना बस अड्डा
– श्रीनिवास वैडिंग प्वाइंट
– लार्ड वेंकटेश्वर वैडिंग प्वाइंट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments