Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचुनाव:भाजपा और कांग्रेस की सीटों पर सेंध लगाने को आप की रणनीति

चुनाव:भाजपा और कांग्रेस की सीटों पर सेंध लगाने को आप की रणनीति

आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 70 सीटों में चुनाव लड़ेगी। जनपद की नौ सीटों में आम जनता से मिलने पर उन्हें आप के प्रति उत्साह दिखा है। उन्होंने कहा कि संगठन जिस सीट से चुनाव लड़ने का आदेश करेगा वह वहीं चुनाव लड़ेंगे। सितारगंज में शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि चुनाव से चार माह पहले आम आदमी पार्टी उम्मीदवार घोषित कर देगी। राज्य में हर क्षेत्र की अलग समस्याएं हैं। तराई में किसान परेशान हैं। राज्य में आप की सरकार बनती है तो किसानों को उपज पर एमएसपी दी जाएगी।

किसान का हर दाना सरकार एमएसपी पर खरीदने के लिए कार्य करेगी। राज्य में बिजली आपूर्ति 24 घंटे करने के साथ ही 300 यूनिट नि:शुल्क देने का संकल्प आप ले रही है। इसके अलावा किसानों के लिए भी बिजली बिलों में छूट होगी। राज्य में पर्यटन को रोजगार से जोड़ा जायेगा। पलायन रोकने के लिए काम करना होगा। कार्यों में गुणवत्ता व युवाओं को रोजगार के लिए काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के अधीन विभाग हैं उनसे काम लेने की जरूरत है।

इससे पूर्व कर्नल कोठियाल का सितारगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां जोनल प्रभारी धर्मवीर अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह, विशन दत्त जोशी, अजय जायसवाल, मक्खन सिंह, सलविंदर सिंह, विनय कृष्ण मण्डल, सतवंत सिंह बागी, अनिमा हाल्दार, इमरान समेत सितारगंज, शक्तिफार्म क्षेत्र के युवा मौजूद रहे।

कोठियाल ने युवाओं से किया संवाद
सितारगंज। कर्नल कोठियाल ने युवाओं को उत्तराखण्ड के नवनिर्माण के लिए जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पलायन सब एक दूसरे के पूरक हैं। राज्य गठन के बाद राज्य की सरकारों ने जज्बे से काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती। सरकारों ने प्रतिभाओं को निखारने के लिए कोई कार्य नहीं किये। उन्होंने कहा कि राज्य के हर शहर, गांव में निर्माण कार्य होता है। सरकार ठेका देती है। कंपनियां बाहरी राज्यों से लोगों को लाकर काम करवा देती है।
स्थानीय लोग रोजगार के लिए ताकते रहते हैं। टूरिज्म सेक्टर में भी काम नहीं हुआ। अच्छी शिक्षा मिल रही होती तो शिक्षा के लिए पलायन नहीं होता। नेता कर्नल अजय कोठियाल ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के कार्यकारी महासचिव धन्ना सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर नाजर सिंह, सुखविंदर सिह, गगनदीप सिंह, सतवंत सिंह, विशन दत्त जोशी, मौजूद रहे। उधर, कर्नल कोठियाल गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब से प्रसाद के रूप में अपने साथ झाड़ू ले गये।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments