Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचुनाव को लेकर कल होगी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

चुनाव को लेकर कल होगी कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक कल शाम 5 बजे होगी। बता दें कि कांग्रेस की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी ने बुधवार को प्रत्याशियों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को सौंपा था। जिन सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाई थी, उनमें दोनों की ओर से पसंदीदा दावेदारों को जिताऊ बताते हुए लिखित ब्योरा दिया गया। प्रदेश के दिग्गजों के तर्कों को पार्टी के सर्वे के आधार पर भी परखा जाएगा। दो दर्जन से अधिक सीटों पर दोनों नेताओं में मतभेद उभरे हैं। 40 से अधिक सीटों पर आम सहमति बनी है। अब प्रत्याशियों के मामले में केंद्रीय चुनाव समिति को फैसला लेना है। इसकी बैठक कल शाम पांच बजे होगी।

धनोल्टी विधानसभा सीट रिक्त घोषित

धनोल्टी विधानसभा सीट अब रिक्त हो गई है। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार के विधानसभा की सदस्यता से दिए गए इस्तीफे को स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने बीती 12 जनवरी को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments