Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को लग सकता है झटका, भाजपा...

चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को लग सकता है झटका, भाजपा में शामिल हो सकता है ये बड़ा चेहरा

देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बीती रात उन्होंने प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की। आपको बता दें कि सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है।

उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने चुनाव प्रभारी से भी मुलाकात की है। दरअसल, सरिता आर्य कांग्रेस में टिकट की मांग कर रही हैं। बताया ये भी जा रहा है कि आर्य भाजपा हाईकमान के टिकट के पक्के वादे के बाद ही पार्टी को अलविदा कहेंगी। उन्होंने खुद भी ये बात साफ कर दी थी कि कांग्रेस को टिकट देना ही होगा।

टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने का पहले ही कर चुकी एलान

पूर्व विधायक सरिता आर्य टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ने का पहले ही एलान कर चुकी हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही थी कि नैनीताल सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट को मेहनत से सींचा है। पार्टी का प्रतिनिधित्व कर वह चुनाव की तैयारी कर रही हैं। अगर शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वह पार्टी छोड़ देंगी। इसके बाद से ही कांग्रेस में हलचल बढ़ गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments