Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछठ पर्व को लेकर उत्तराखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइन

छठ पर्व को लेकर उत्तराखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइन

देहरादून। छठ पर्व को लेकर उत्तराखंड सरकार ने मानक प्रचलन विधि जारी कर दी है। इसके तहत श्रद्धालु घाटों या फिर सावर्जनिक स्थानों पर छठ के आयोजन नहीं कर पाएंगे। घरों में रहकर ही पूजन और अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, कंटेनमेंट जोन में छठ पूजा का आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को दो गज की दूरी बनाए रखना और मास्क पहनना जरूरी है।

लोक आस्था का छठ महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। इसको लेकर उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को एसओपी जारी कर दी है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए घाटों पर सामूहिक सूर्य अर्घ्य और पूजन की जगह सभी श्रद्धालु अपने घरों पर रहकर ही उचित दूरी बनाकर आयोजन संपन्न कर सकेंगे।

यहां देखें छठ पूजा को लेकर जारी दिशा-निर्देश

  • घरों पर रहकर ही दिया जाएगा अर्घ्य।   
  • दो गज की दूरी और मास्क जरूरी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments