Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधजमीन बेचने की डील कर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी पर केस

जमीन बेचने की डील कर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी पर केस

देहरादून। जीमन बेचने की डील कर लाखों रूपये की धोखधड़ी के आरोपी पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह ने बताया कि प्रकरण को संजय कुमार गर्ग निवासी शिव काॅलोनी, पटेलनगर ने तहरीर दी। जिसके आधार पर सुरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी उमंग विहार, ब्राहम्णवाला, पटेलनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने जगतपुर में जमीन बेचने की डील कर उनसे तीस लाख रूपये की धोखाधड़ी की। रकम लेने के बाद रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments