Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजिलेवार दौरा करेंगे भाजपा के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी, कोर ग्रुप...

जिलेवार दौरा करेंगे भाजपा के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी, कोर ग्रुप की लेंगे बैठक

देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी अब जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कोर ग्रुप की बैठकें लेंगे। इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी 24 अथवा 25 नवंबर को देहरादून पहुंच सकते हैं। सोमवार तक उनका कार्यक्रम फाइनल होने की उम्मीद है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देहरादून दौरे में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेने के साथ ही पार्टी के 33 विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक ले सकते हैं। देहरादून प्रवास के दौरान वह कुछ विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी कोर गु्रप की बैठक भी लेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह प्रदेश सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह और लाकेट चटर्जी भी विभिन्न जिलों में जाकर विधानसभा क्षेत्रों के कोर गु्रप की बैठक लेंगे। जल्द ही पार्टी के केंद्रीय नेताओं, मंत्रियों, मुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के मंत्रियों और पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठकों, सभाओं के कार्यक्रम भी निर्धारित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी की प्रांतीय कार्यसमिति की इस माह के आखिर में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। पार्टी ने अब सीधे चुनावी बैठकों का क्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments