Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनजौलीग्रांट-थानो में विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, भारी...

जौलीग्रांट-थानो में विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

जौलीग्रांटथानो क्षेत्र में एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों ने थानो में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। संगठनों का आरोप है कि मामले की प्रशासन से शिकायत किए जाने के बाद विवादित निर्माण के एक हिस्से को सील किया गया, जबकि दूसरे हिस्से को खुला छोड़ दिया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई अधूरी है और पूरे निर्माण की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता क्षेत्र में एकत्रित हुए।

बताया जा रहा है कि पिछले मंगलवार को भी विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे और विवादित स्थल की ओर बढ़ने का प्रयास किया था। उस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था।

मंगलवार को एक बार फिर प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी संभावित तनाव की स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने एहतियातन बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और मामले में आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments