Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिकट बंटवारे को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल में घमासान, दूसरी सूची हुई...

टिकट बंटवारे को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल में घमासान, दूसरी सूची हुई जारी

देहरादून। उत्‍तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय में धरने पर बैठे। उन्‍होंने टिकट बंटवारे में उपेक्षा का आरोप लगाया। इस बीच उक्रांद ने उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी।

उक्रांद ने आज 14 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभी तक दल कुल 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुका है। गुस्साए कार्यकर्त्‍ताओं का कहना है कि 21 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, पर ज्यादातर सीटों पर दल ने अभी प्रत्याशी ही घोषित नहीं किए हैं। चरणों में प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जा रहा है। जिस तरह की स्थिति है उम्मीदवारों को क्षेत्र में प्रचार का भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा।

उक्रांद ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। यमुनोत्री से रमेश चंद्र रमोला, गंगोत्री से जसवीर सिंह असवाल, घनसाली से कमलदास, नरेंद्रनगर से सरदार सिंह पुंडीर, चकराता से रामानंद चौहान, विकासनगर से प्रीति थपलियाल, सहसपुर से गणेश प्रसाद काला, राजपुर रोड से बिल्लू वाल्मीकि, नैनीताल से ओमप्रकाश, रामनगर से राकेश चौहान, भीमताल से हरीश चंद्र राहुल, जागेश्वर से मनीष सिंह नेगी, हरिद्वार से आदेश कुमार मारवाडी व सल्ट से राकेश नाथ गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के अनुसार प्रत्याशियों की तीसरी सूची जल्द ही जारी की जाएगी। तीसरी सूची के लिए बेहतर उम्मीदवारों का चिह्नीकरण कर पार्टी में सर्वसम्मति से चिंतन-मंथन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments