Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधडीआइटी के पास शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका; पुलिस जांच...

डीआइटी के पास शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव डीआइटी के निकट मिला है। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस जता रही प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार अमजद अपने परिवार के साथ राजपुर डीआइटी के निकट रहता था। रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे से मिला। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता रही है। राजपुर थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments