Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडीबीएस व डीएवी में दाखिले जारी, एमकेपी को हाई कोर्ट के फैसले...

डीबीएस व डीएवी में दाखिले जारी, एमकेपी को हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार

दून के दो कालेज डीबीएस व डीएवी में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए दाखिला प्रक्रिया गतिमान है। शुक्रवार 11 बजे तक डीएवी में 713 और डीबीएस में 412 कामन यूनिसर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट देने वाले छात्र-छात्राएं बीए, बीएससी व बीकाम के लिए आवेदन कर लिया है। छात्राओं की एक मात्र कालेज एमकेपी ओर एसजीआरआर कालेज हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। दोनों कालेजों में करीब दो हजार सीटें हैं। एमकेपी कालेज में सबसे अधिक 1300 सीटें बीए प्रथम सेमेस्टर में हैं। एसीजारआर कालेज के प्राचार्य मेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर हाईकोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है। कालेज ने आनलाइन आवेदन के लिए पहले ही पोर्टल खुला रखा है ताकि यहां दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को कोई परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments