Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डडेल्टा प्लस के बाद अब खतरनाक लैंब्डा की धमक, वैक्सीन ली है...

डेल्टा प्लस के बाद अब खतरनाक लैंब्डा की धमक, वैक्सीन ली है तो आईसीयू में भर्ती होने की नही आएगी नौबत

कोरोना संक्रमण के डेल्टा वेरिएंट की दस्तक के बाद से ही कोविड की तीसरी लहर आने की आशंका बढ़ गई है। इसी बीच डेल्टा प्लस वेरिएंट के बाद लैंब्डा वेरिएंट भी आने की आशंका जताई जा रही है। क्योकि, लैंब्डा वेरिएंट ने कई देशों में दस्तक दे है। तो वही भारत देश मे अभी डेल्टा प्लस वेरिएंट ने लोगो की चिंताओं को बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक डेल्टा प्लस वेरिएंट ज्यादा खतरनाक साबित नहीं होगा।

अगर लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं और लगातार मास्क पहन रहे हैं तो 90 फीसदी गारंटी है कि अगर किसी को संक्रमण होता है, तो उसे आईसीयू में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, ऋषिकेश एम्स के डायरेक्टर प्रो. रविकांत के अनुसार जब कोरोना वायरस का प्रोटीन बदलता है, तो कोरोना वायरस एक नए स्वरूप यानी नए वेरिएंट के रूप में सामने आता है। वर्तमान में डेल्टा प्लस वेरिएंट ने देश के कई राज्यों में दस्तक दे दी है। ऐसे में अब कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट के रूप में लैंब्डा वेरिएंट आ रहा है।

रविकांत ने बताया कि दूसरी लहर के बाद संक्रमित हुए मरीजों में अधिक स्टेरॉयड लेने की वजह से उनकी हड्डियों पर इसका साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है। लेकिन लोगो को परेशान होने की जरूरत नही है। क्योकि अमेरिका में हुई रिसर्च में सामने आया है कि जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है, उसमें से 90% लोगों की मौत नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

रविकांत ने बताया कि देश में जब 80 फीसदी लोगों को वैक्सीन लग जाएगी तब जाकर, मास्क पहनने से लोगों को फ्रीडम दी जा सकती है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका है, लेकिन अगर हम चाहते हैं कि संक्रमण की तीसरा लहर दस्तक ना दे तो ऐसे में जरूरी है कि अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कर दिया जाए। इसके साथ ही जिस भी व्यक्ति को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं, उन्हें अगले 2 महीने तक पूरी सावधानियां बरतने की जरूरत है, ताकि कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की चपेट में ना आ पाएं। ये दो ही तरीके ऐसे हैं, जिनके माध्यम से तीसरी लहर से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments