Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतड़के देहरादून में पड़ी बौछार, आज इन तीन जिलों में भारी बारिश...

तड़के देहरादून में पड़ी बौछार, आज इन तीन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, लेकिन भारी वर्षा का क्रम फिलहाल धीमा पड़ गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के डेरे के बीच हल्की वर्षा हो रही है। देहरादून में मंगलवार तड़के पड़ीं बौछारों से उमस गायब हो गई। वहीं आज तीन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर उमस ने बेहाल किया। धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।

भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, चंपावत और नैनीताल में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हालांकि, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादलों और धूप की आखं-मिचौनी चलती रही। जिससे उमस ने बेहाल किया। कुमाऊं में कहीं-कहीं बौछारों का दौर जारी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। देहरादून, चंपावत व नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में तीव्र बौछारों के एक से दो दौर होने की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 34.8, 24.8
  • ऊधमसिंह नगर, 35.4, 26.6
  • मुक्तेश्वर, 23.1, 15.0
  • नई टिहरी, 25.6, 18.6
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments