Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतीन दिन के उत्‍तराखंड दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ, बिथ्याणी में अपने...

तीन दिन के उत्‍तराखंड दौरे पर CM योगी आदित्यनाथ, बिथ्याणी में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का किया अनावरण

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे हैं। उप्र में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में उन्‍होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत भी आदि उपस्थित रहे।

मंगलवार को योगी आदित्‍यनाथ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से वह पौड़ी (गढ़वाल) जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी के लिए रवाना हुए। यहां योगी आदित्यनाथ अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments