Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री 

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री 

uttarakhand govt crisis new cm news live updates : new cm name will be decide today,

देहरादून। विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो चुकी है। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगी। इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए नए चेहरे का नाम तय होगा। वहीं पार्टी कार्यालय में सांसदों और विधायकों के आने का सिलसिला शुरू हाे गया है।

आज शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना
विधानमंडल दल की बैठक जारी है। कुछ ही देर में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।  वहीं आज शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है।

रमेश पोखरियाल निशंक भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे
बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments