Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने आज ली शपथ

शपथ लेते ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य
देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी ग्राम प्रधानों ने आज शपथ ली। क्षेत्र के सभी न्याय पंचायत मुख्यालयों पर आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानों के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
लोहाघाट में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें 67 में से 19 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। कोरम पूरा न होने के चलते 48 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका।

काशीपुर ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। गदरपुर स्थित विकासखंड सभागार में बीडीओ एलडी जोशी ने 52 में से 38 प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने पर 14 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए।

हल्द्वानी ब्लॉक सभागार में ग्रामप्रधानों ने शपथ ली। रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में ग्राम प्रधान व वार्ड मेंबर को बीडीओ ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments