Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली ओर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किया चुनावी...

दिल्ली ओर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किया चुनावी कुमाऊं दौरा

उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अब राजनीतिक पार्टियों ने अपना फेरा करना शुरू कर दिया है। आगामी चुनाव में अपनी अपनी जीत हांसिल करने के लिए अपनी ऐड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। जहां दिल्ली ओर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव  कुमाऊं दौरे पर आये और अपनो जीत हांसिल करने के लिए ताल ठोकी है। भले ही अभी विधान सभा चुनाव में समय है।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने भी उत्तराखंड में 2022 के आजमी चुनाव में अपनी जीत हांसिल करने के लिए कमर कस ली है जहां रैली की शक्ल में काशीपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुखिया प्रीतम सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।  दोनों ने मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भ्रष्टाचारी सरकार बेरोजगारी और पलायन को रोकने में नाकाम साबित हुई है। जनता 2022 में मुंहतोड़ जवाब देगी । भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है महिलाओं के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दिल्ली नहीं है आम आदमी पार्टी मुंगेरी लाल के सपने देखना छोड़ दे। 2022 के चुनावों को कांग्रेस हल्के में लेना नहीं चाहती है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव के काशीपुर आगमन पर युवा काँग्रेसी कार्यकर्ताओ ने गेस्ट हाउस तक बाइको के माध्यम से रैली के रूप में काँग्रेस नवचेतना भवन तक लाये। काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

 

उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा की 2022 के चुनाव में एकत्र होकर अनुशासन के साथ भाजपा से लड़ने के दिशा निर्देश दिये।उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी मे गुटबाजी नहीं है कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया ऐसे में उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावो मे भाजपा व कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का त्रिकोणीय  मुकाबला हो सकता है अब आने वाला समय ही बताएगा ऊंट किस करवट बैठता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments