देहरादून/सहारनपुर। Delhi–Dehradun Expressway की एलिवेटेड रोड पर आपत्तिजनक नारा लिखे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर “यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है” लिखते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग देहरादून में हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ता हैं।
मामला सामने आने के बाद सहारनपुर जिले के Bihari Garh थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में आ चुका है और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान करने में जुटी है।
वहीं Hindu Raksha Dal के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हम टैक्स देते हैं, इसलिए सड़क पर चलना हमारा अधिकार है।” जानकारी के अनुसार यह नारा एक्सप्रेसवे के मोहंड स्थित एलिवेटेड रोड हिस्से पर लिखा गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे समाज में वैमनस्य फैलाने वाला कृत्य बताया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

