Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रविवार को नीति आयोग के साथ...

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रविवार को नीति आयोग के साथ बैठक

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार देर शाम चार दिनी दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 9.30 बजे नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक में सम्मिलित होंगे। धामी बैठक में उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों के लिए पृथक नीति निर्धारण के विषय को प्रमुखता से उठाएंगे।

मुख्यमंत्री नई दिल्ली में शनिवार को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। राष्ट्रपति भवन के कल्चर सेंटर में यह बैठक होगी। सोमवार को वह केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक करेंगे।

दिल्ली में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन क्यों हो रहा है, सबको पता है।

कुछ मुद्दों से ध्यान भटकाने की यह कांग्रेस की कोशिश है, लेकिन देश की जनता जानती है कि देश में 60 सालों तक किसका शासन रहा। ईडी व सीबीआइ को उन्होंने किस तरह से चलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments