Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की बैठक खत्म , खटीमा से मसूरी तक...

दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की बैठक खत्म , खटीमा से मसूरी तक यात्रा निकालेगी कांग्रेस, प्रभारी बोले चुनाव में सामूहिक नेतृत्व में जाएंगे

उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर 2022 के चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस खटीमा से मसूरी तब यात्रा निकालेगी जिसे परिवर्तन यात्रा के रूप में शुरू किया जाएगा जी हां आज यह फैसला दिल्ली में आयोजित हुई कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेताओं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की बैठक में तय हुआ हालांकि यह यात्रा किस तारीख से निकलेगी अभी इस पर फैसला होना बाकी है क्योंकि अभी राज्य सरकार की 15 जून से पहले राज्य में कोविड गाइडलाइन को लेकर नए आदेश आने हैं जिसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस यात्रा की तारीख तय कर देगी क्योंकि वर्तमान में तमाम राजनीतिक धार्मिक कार्यक्रम सभी प्रतिबंधित हैं लेकिन यात्रा का रूट तय कर लिया गया है इस यात्रा के माध्यम से ही हरिद्वार और देहरादून की विधानसभाओं को भी कवर किया जाएगा साफ है राज्य आंदोलन मैं खटीमा और मसूरी दोनों ऐसे स्थान हैं जहां पर आंदोलन के दौरान गोलियां चली और आंदोलनकारी शहीद हुए ऐसे में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए यात्रा शुरू की जाएगी और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए यात्रा को मसूरी में समाप्त किया जाएगा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं की पार्टी में एकजुटता दिखनी भी जरूरी है ऐसे में कोई ऐसा बयान या काम ना किया जाए जो पार्टी की एकजुटता को लेकर सवालिया निशान खड़ा करें हालांकि उन्होंने अभी चुनावी कमेटियों को लेकर कोई भी फैसला होने से इनकार किया उनके अनुसार अभी इन कमेटियों को लेकर कुछ समय बाद ही फैसला हो पाएगा वही मुख्यमंत्री के चेहरे के मुद्दे पर भी देवेंद्र यादव ने साफ कहा कि पार्टी का अभी तक का स्टैंड यही है की चेहरे की जगह है सामूहिक नेतृत्व पर ही चुनाव में जाया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments