Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिवंगत सीडीएस रावत के भाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की...

दिवंगत सीडीएस रावत के भाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, हो सकते हैं भाजपा में शामिल

दिल्ली। आज बुधवार को दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने यह कहा कि आज दिल्ली में देश के प्रथम सीडीएस और उत्तराखंड के अभिमान स्वर्गीय बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत से भेंट की। सीएम ने कहा कि बिपिन रावत और उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने के लिए कार्य करता रहूंगा।

जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं विजय रावत
बुधवार को हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह संभावना जताई जा रही है कि विजय रावत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान विजय रावत ने कहा भी कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है। मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं। अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा।

हेलीकाप्टर हादसे में हुई थी सीडीएस रावत की मृत्‍यु

तमिलनाडु में पिछले साल कुन्नूर के पास आठ दिसंबर को हुए हेलीकाप्टर हादसे में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी समेत 12 अन्य की मृत्यु हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments