Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदुबई आम तो अमेरिका लेगा राजमा और शहद का स्वाद, सीएम ने...

दुबई आम तो अमेरिका लेगा राजमा और शहद का स्वाद, सीएम ने पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड में उत्पादित लंगड़ा व चौंसा आम का दुबई और राजमा व शहद का अमेरिका स्वाद लेगा। राज्य से आम, राजमा व शहद का निर्यात किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में उत्पादित आम और शहद की पहली खेप को एपीडा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजार दुबई में निर्यात के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्तराखंड से 15673 मीट्रिक टन कृषि व बागवानी उत्पादों का निर्यात विभिन्न देशों के लिए किया गया। इसकी कीमत 95.40 करोड़ है। प्रदेश सरकार कृषि प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के सहयोग से कृषि व औद्यानिकी फसलों के निर्यात को बढ़ावा दे रही है।

इसके लिए राज्य से फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, शहद और मशरूम का निर्यात पर सरकार फोकस है। पहली बार उत्तराखंड का लंगड़ा व चौंसा आम दुबई के लिए निर्यात किया जा रहा है। वहीं, अमेरिका के लिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध राजमा व आर्गेनिक शहद का निर्यात किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments