Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून की डा. अदिति ने किया देश में नाम रोशन, मिला डा....

दून की डा. अदिति ने किया देश में नाम रोशन, मिला डा. वल्लभ मंडोखोट मैमोरियल अवार्ड

देहरादून। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. अदिति शर्मा को प्रतिष्ठित डा. वल्लभ मंडोखोट मैमोरियल अवार्ड देने की घोषणा की गई है। नेशनल एकेडमी आफ वैटरनरी साइंस हर साल देश की एक महिला पशु चिकित्सक को ये पुरस्कार देता है। डा. अदिति को फील्ड और रिसर्च वर्क के लिए 20 जून को नागपुर में इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। डा. अदिति लंबे समय तक वन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर रहीं। जिस दौरान उन्होंने राजाजी नेशनल पार्क में अपनी सेवाएं की। वे वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी कर चुकी हैं। उन्हें वन विभाग में ट्रैक्यूलाइजर एक्सपर्ट माना जाता था। उन्होंने कई टाइगर, हाथी और गुलदारों को ट्रैक्यूलाइज कर रेस्क्यू किया। जो कि काफी कठिन था। इसके अलावा वहां राज्य में हुए पहले टाइगर ट्रांसलोकेशन प्लान में भी डा. अदिति की सबसे बड़ी भूमिका थी। इसके अलावा पशुपालन विभाग में भी उन्होंने बीमार पशुओं का इलाज किया। इसके अलावा कई इंटरनेशनल सेमीनार में वे देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पूर्व भाजपा सरकार में सीएम रहे त्रिवेंद्र रावत ने उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ायो योजना का ब्रांड एंबेसेडर बनाने की भी घोषणा की थी। डा. अदिति को ऐन वक्त पर टाइगर ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट से हटाकर प्रतिनियुक्ति से पहले ही विभाग से वापस भेज दिया गया था। जिस पर उन्होनें कुछ आईएफएस उनके खिलाफ साजिश आरोप लगाते हुए महिला आयोग में भी शिकायत की थी। डा. अदिति के पति डा. नितिन शर्मा दून मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ ईएनटी सर्जन है। डा. अदिति और डा. नितिन को बधाईयां मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments