Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदून के बोर्डिंग स्‍कूल में 12 साल की छात्रा से रेप, आरोपी...

दून के बोर्डिंग स्‍कूल में 12 साल की छात्रा से रेप, आरोपी स्‍कूल संचालक गिरफ्तार

देहरादून के आवासीय स्कूल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के संचालक पर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक महिला से भी पूछताछ कर रही है।

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ स्कूल का संचालन करता है। जनार्दन बिंजौला स्कूल का संचालक है। स्कूल में आठ बच्चे पढ़ते हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल के अनुसार रविवार को एक महिला ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी इस स्कूल में पढ़ती है। स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस बात भी जांच की जा रही है कि कहीं दूसरे बच्चों के साथ भी गलत काम तो नहीं हुआ है। आरोपी के साथ रह रही एक महिला की भी मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मामले पीड़ित के मेडिकल व अन्य जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments