Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून में जल्द स्थापित होगी रोपवे प्रणाली

दून में जल्द स्थापित होगी रोपवे प्रणाली

देहरादून। संवाददाता। देहरादून में जल्द ही सामान्य परिवहन प्रणाली के रूप में रोपवे प्रणाली को स्थापित किया जायेगा। यह बात नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा सभाकक्ष में उत्तराखण्ड रेल परियोजना एवं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मध्य रोपवे प्रणाली को विकसित करने हेतु अनुबन्ध पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कही।

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि रोपवे प्रणाली सामान्य परिवहन के रूप में स्थापित होने के बाद देहरादून में पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी और ट्रैफिक जाम से निजात पाने में भी मदद मिलेगी। वर्तमान समय तक भारत में अन्य किसी भी स्थल पर रोपवे प्रणाली को सामान्य जन परिवहन के रूप में प्रयोग नहीं किया जा रहा है। देहरादून, भारत वर्ष का प्रथम शहर होगा जो इस प्रणाली को अपनायेगा।

20 से 25 किलोमीटर के बीच चलने वाली रोपवे परियोजना पर लगभग 2000 से 2200 करोड़ लागत व्यय होगा। इसकी डी.पी.आर. 5 माह में बनकर तैयार होगा। टेण्डर के पश्चात 18 माह से 2 वर्ष के बीच परियोजा तैयार होगी, इसके दो रूट होंगे। पहला एफ.आर.आई. से घण्टाकर होकर रिस्पना, दूसरा आई.एस.बी.टी. से घण्टाघर होकर कण्डोली, मधुबन होटल के पास। एक रोपवे की परिवहन क्षमता लगभग 10 यात्रियों की होगी। इस मौके पर उत्तराखंड मेट्रो परियोजना प्रबंध निदेशक जितेंद्र त्यागी, निदेशक उत्तराखंड रेल परियोजना वीके मिश्रा और अरविंद त्यागी, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन निदेशक बिज़नेस डेवलपमेंट एसडी शर्मा एवं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरर्पोरेशन, उत्तराखंड मेट्रो परियोजना के अनेक उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments