Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून में प्याज की कीमत ने लोगों के आशु निकले

दून में प्याज की कीमत ने लोगों के आशु निकले

देहरादून। संवाददाता। देशभर में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। स्थिति यह है कि अब प्याज सौ रूपये का मूल्य पार कर चुका है। आम आदमी की रसोई से प्याज का तड़का गायब है। देहरादून में भी प्याज की स्थिति कुछ ऐसी ही है। वही बढ़ते दामो को लेकर मंडी समिति सचिव विजय कुमार थपलियाल का कहना है कि बारिश के कारण नासिक की पूरी फसल खराब हो गई है। जिसके चलते नासिक से प्याज आना बंद हो गया है।

उन्होंने बताया कि अलवर व बाहर के देशो से प्याज आ रहा है। जिसकी वजह से प्याजो के दामों में उछाल आया है। देहरादून दून में कुछ ही दिनों के भीतर प्याज के दाम निरंजनपुर मंडी में 80 व 90 रूपयें से अधिक पहुंच चुका है। हालात यह है कि आम लोगों की रसोई से प्याज का तड़का गायब हो चला है। अब लोग बिना प्याज के ही तड़का पसंद कर रहे हैं, मजबूरी सिर्फ प्याज के बढ़ते दाम हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments