Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदून में हुनर हाट, लोकल फार वोकल को दिया जा रहा बढ़ावा;...

दून में हुनर हाट, लोकल फार वोकल को दिया जा रहा बढ़ावा; केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी पहुंचे

देहरादून।  देहरादून में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट का आयोजन किया गया है। इससे लोकल फार वोकल को बढ़ावा दिया जाएगा। हाट 29 अक्टूबर से सात नवंबर तक चलेगा, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए हस्तशिल्प और कारीगरी के स्टाल लगे हुए हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 75 हुनर हाट होने हैं। विभिन्न राज्यों मे अब तक 29 हुनर हो चुके हैं। यह 30 वीं हुनर हाट है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, नरेश बंसल और महापौर सुनील उनियाल गामा मौजूद भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments