देहरादून में आयोजित दून लिटरेचर फेस्टिवल के सातवें संस्करण का आज दूसरा दिन उत्साह और रचनात्मकता से भरा रहा। दून इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे इस आयोजन में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लेखक आग्रहरी ढींगरा की पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज’ का औपचारिक विमोचन किया।
पहले दिन जया किशोरी और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की रही खास मौजूदगी
फेस्टिवल के पहले दिन कथावाचक जया किशोरी ने अक्षत गुप्ता के साथ ‘लिविंग द इट्स ओके’ सत्र में बातचीत की थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिसे दर्शकों का भरपूर सराहना मिली।
नामचीन हस्तियों की शिरकत से बढ़ी शोभा
फेस्टिवल के आगामी सत्रों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गज हिस्सा लेंगे, जिनमें शामिल हैं— नंदिता दास, शेफाली शाह, शोभा डे, आदिल हुसैन, जया किशोरी, विशाल एवं रेखा भारद्वाज, उषा उत्थप
दून लिटरेचर फेस्टिवल का यह संस्करण साहित्य, कला, संगीत और संवाद का एक बेहतरीन मिलन साबित हो रहा है, जिसने देहरादून की सांस्कृतिक धड़कन को और प्रखर बना दिया है।

