Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदूरदर्शन के जरिए होगी छात्रों की पढ़ाई, तीन एपिसोड का किया जाएगा...

दूरदर्शन के जरिए होगी छात्रों की पढ़ाई, तीन एपिसोड का किया जाएगा प्रसारण

देहरादून। लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद होने के कारण पहले ही स्कूल बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दे रहे हैं। वहीं अब दूरदर्शन के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा।

दूरदर्शन देहरादून द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2020 से प्रात 10ः00 बजे से 11ः30 बजे तक कक्षा नौ, 10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। 

यह जानकारी देते हुए सचिव विद्यालय शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान अग्रिम आदेश तक बंद है। जिस वजह से छात्र छात्राओं का पठन-पाठन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है।

छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अनुरोध
इसी के दृष्टिगत कक्षा नौ, 10 एवं 12 के छात्र छात्राओं के शिक्षण को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में कुछ विषयों यथा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी से संबंधित व्याख्यान का प्रसारण दूरदर्शन के सहयोग से 24 अप्रैल से प्रातः 10ः00 बजे से 11ः30 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएं तथा यदि कोई सुझाव हो तो विभाग को अवश्य अवगत कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments