Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादूनः जौलीग्रांट एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए शुरू होंगी हवाई सेवा

देहरादूनः जौलीग्रांट एयरपोर्ट से चार शहरों के लिए शुरू होंगी हवाई सेवा

देहरादून। देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर धीरे-धीरे हवाई सेवाओं में भी इजाफा होने लगा है। इसी कड़ी में सोमवार से अतिरिक्त नई चार उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इनमें तीन उड़ान इंडिगो की और एक उड़ान स्‍पाइसजेट की है। ये उड़ानें मुंबई-देहरादून-मुंबई, अहमदाबाद- देहरादून-अहमदाबाद, कोलकाता-देहरादून-कोलकाता और हैदराबाद-देहरादून-हैदराबाद के बीच शुरू होंगी।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड के देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ हवाई सेवाओं में इजाफा होने लगा है। बीते 25 अगस्‍त से इंडिगो की लखनऊ से देहरादून आने वाली फ्लाइट की सेवा शुरू हो गई है। यह फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को तीन दिन संचालित हो रही है।

फ्लाइट का विवरण

दिनांक 14-09-2020

1) मुंबई-देहरादून-मुंबई

उड़ान संख्या——————-आगमन/प्रस्थान
SG-779/780——————-09ः50/10ः30
(सोमवार, बुधवार और शुक्रवार)
उड़ान संख्या——————- आगमन/प्रस्थान
SG-779/780——————-06ः10/06ः50
मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार

दिनांक 15-09-2020

2) अहमदाबाद- देहरादून- अहमदाबाद

उड़ान संख्या——————-आगमन/ प्रस्थान
6E-525/526——————-11ः30/12ः00
(मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार)

दिनांक 15-09-2020

3) कोलकाता-देहरादून-कोलकाता

उड़ान संख्या——————-आगमन/प्रस्थान
6E-436/437——————-02ः00/03ः00
मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार

दिनांक 16-09-2020

4) हैदराबाद-देहरादून-हैदराबाद

उड़ान संख्या——————-आगमन /प्रस्थान
6E-253/252——————-12ः25/13ः05

इस क्रम में देहरादून हवाई अड्डे से प्रतिदिन आवाजाही करने वाली उड़ानों की कुल संख्या 15 हो जाएगी। इससे देहरादून हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होगा। क्योंकि 25 मई को जब देहरादून हवाई अड्डे पर लॉक डाउन के बाद उड़ानों का परिचालन शुरू हुआ था, उस दौरान प्रतिदिन उड़ानों की संख्या 6 -7 थी, जो उक्त फ्लाइट के जुड़ने से अब दोगुनी से अधिक हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments