Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादूनः नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल आज, गांधाी पार्क के चारों ओर...

देहरादूनः नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल आज, गांधाी पार्क के चारों ओर हुआ लागू

देहरादून। नए ट्रैफिक प्लान के ट्रायल के लिए आज (शुक्रवार) फिर से पुलिस को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। चार दिन की कवायद के बाद पुलिस ने वर्किंग-डे में पहली बार प्लान लागू कर दिया है। इसी कड़ी में यातायात संचालन में अवरोध बनने वाले कई चैराहों के डिवाइडरों को ध्वस्त कर दिया है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार रात तैयारियों को अंतिम रुप दिया।

पुलिस ने रविवार को पहला ट्रायल किया था। तीसरे पहर तक तो यातायात सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन उसके बाद यातायात का दबाव बढ़ा तो कई चैराहों पर जाम लग गया था। प्लान को लागू करने में आ रही खामियों को दूर करने का काम सोमवार से बृहस्पतिवार रात तक चलता रहा। कनक चैक से लैंसडौन चैक आने वाले वाहनों के लिए सड़क के बीच स्थित डिवाइडर तुड़वाए गए।

दर्शन लाल चैक के दाहिनी तरफ के डिवाइडर को भी तोड़ दिया गया है। इसके साइन बोर्ड और फ्लैक्सी बोर्ड के माध्यम से वन-वे ट्रैफिक प्लान को दर्शाया गया है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार रात को एसपी सिटी श्वेता चैबे, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य और सीओ राकेश देवली के साथ ट्रायल की तैयारियों की समीक्षा की। बाद में इन अधिकारियों ने चैराहों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

वर्किंग-डे पर ट्रायल के बाद नए प्लान को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पहले ट्रायल में मिली तमाम खामियों को दूर करने के साथ लोगों को जागरूक किया गया है। पुलिस का प्रयास रहा है चालकों को कम से कम दिक्कत झेलनी पड़े। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों और यातायात में गुणात्मक सुधार के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। ऐसे में हर किसी का सहयोग अपेक्षित है।

– अरुण मोहन जोशी, पुलिस उप महानिरीक्षक
आज ये रहेगी व्यवस्था

– चकराता रोड से दर्शन लाल चैक, ईसी रोड, धर्मपुर चैक और अग्रसेन चैक जाने वाले समस्त वाहन घंटाघर से ओरिएंट चैक की ओर सड़क के दाहिनी तरफ चलेंगे। राजपुर रोड जाने वाले वाहन ओरियंट चैक के बाएं भाग में खुले कट से होकर जाएंगे। अन्य वाहन कनक चैक की ओर मुड़ जाएंगे।

– कनक चैक से ईसी रोड जाने वाले वाहन रोजगार चैराहे से सर्वे चैक होते हुए जाएंगे।

– कनक चैक से दर्शनलाल चैक, घंटाघर, धर्मपुर और दून अस्पताल जाने वाले वाहन लैंसडौन चैक की तरफ जाएंगे।

– राजपुर रोड से घंटाघर, चकराता रोड जाने वाले समस्त वाहन ओरिएंट चैक से कनक चैक जाएंगे।– एमकेपी चैक से क्रॉस रोड जाने वाले वाहन एसबीआई मेन ब्रांच कट से मनोज क्लीनिक होते हुए जाएंगे।

– बुद्धा चैक से क्रॉस रोड की ओर वन वे व्यवस्था रहेगी। कोई भी वाहन क्रॉस रोड से बुद्धा चैक नहीं आएगा।

– सीजीएम तिराहे से मनोज क्लिनिक की ओर वन वे व्यवस्था रहेगी। कोई वाहन मनोज क्लीनिक से सीजीएम तिराहे की तरफ नहीं जाएगा।

– बुद्धा चैक से दर्शनलाल चैक, राजपुर रोड और सचिवालय जाने वाले वाहन लैंसडौन चैक होकर ही जाएंगे।

– लैंसडौन चैक से दर्शनलाल चैक जाने वाले वाहनों को सड़क के दाहिने भाग में भेजा जाएगा। राजपुर रोड जाने वाले वाहन सड़क के दायीं तरफ दाहिनी लाइन में चलेंगे। चकराता रोड जाने वाले वाहन दाहिने भाग के बाएं लाइन में चलेंगे। घंटाघर के सामने खुले कट से चकराता रोड की ओर मुड़ जाएंगे।

– तहसील चैक से राजपुर रोड जाने वाले वाहन दर्शन लाल चैक से सड़क के दाहिने भाग में मुड़कर दाहिने लाइन में चलेंगे। चकराता रोड का यातायात सड़क के बाएं भाग में चलेंगे। दर्शन लाल चैक और बुद्धा चैक के मध्य कोई भी वाहन नहीं चलेगा।

– तनेजा ऑप्टिकल से कनक चैक की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments